बड़हिया समाचार

गंगा में डूबकर वृद्ध की मौत

बड़हिया: सोमवार की शाम बड़हिया थानाक्षेत्र के खुटहा डीह ग्राम में एक 70 वर्षीय वृद्ध नुनूबाबू सिंह की गंगा में डूबकर मौत हो गयी।समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव बरामद नहीं हो पाया है।परिजन तथा ग्रामीण उसके शव की खोज में लगातार लगे हुए हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम नुनूबाबू गंगा के उस पार से गाय भैंस को चराकर नदी पार कर घर वापस लौट रहे थे।नदी पार करने के दौरान डूब जाने से उनकी मौत हो गयी।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें