अपराध बड़हिया समाचार

चार आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

बड़हिया।: बुधवार को बड़हिया थाना पुलिस को अलग अलग मामलों के चार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।सभी चारों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया बाजार के व्यवसायी बिशू साव तथा वार्ड संख्या 13 निवासी राजेन्द्र तथा उनके दो पुत्र लक्ष्मण कुमार तथा भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।विशू साव पर राशन के अनाज के कालाबाजारी करने के आरोप में थानाकांड संख्या 141/14 के तहत मामला दर्ज है।वहीं राजेन्द्र साव व उनके दोनों बेटों पर राजेन्द्र साव की पतोहू के द्वारा बड़हिया थाने में उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें