बड़हिया शिक्षा समाचार

केन्द्र संचालन में गति लाने का निर्देश

बड़हिया: सोमवार को प्रखंड लोक शिक्षा समिति बड़हिया के तत्वावधान में बड़हिया बीआरसी के सभागार में प्रखंड के सभी वरीय प्रेरकों तथा प्रेरकों की एक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता केआरपी जयमाला कुमारी ने की।बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों को उपलव्ध करायी गयी सामग्री मद की राशि की उपयोगिता अबिलम्ब जमा करने का निर्देश दिया गया।साथ ही केन्द्र के संचालन में गति लाने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में महिलाओं की कम उपस्थिति पर चिन्ता व्यक्त की गयी और अगली बैठक से महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में इन्दु देवी,रामदुलार सिंह,कमलाकांत झा,उत्तम दास,सरिता कुमारी,शिवपूजन कुमार,वरूण कुमार आदि अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें