समाचार

वशिष्ठ सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

लखीसराय जिले के चर्चित सख्सियत व बड़हिया रामचरण टोला निवासी वशिष्ठ सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों का उनके पैतृक आवास पर तांता लगा हुआ है।विदित हो कि स्व सिंह का निधन विगत 31 जनवरी दिन रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गया था।स्व सिंह के इकलौते भाई कुमोद सिंह ने बताया कि 11 फरवरी के बाद उनके नाम पर सामाजिक कार्य को मूर्त रूप दिया जायेगा।शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,समाजवादी नेता रामानुज सिंह,जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,केन्द्रीय मंत्री के छोटे भाई जयराज सिंह,नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्षा बसंती देवी,उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,वार्ड पार्षद अवध सिंह,नन्हकी देवी,पाली पंचायत के मुखिया सत्यनारायण महतों,पंचायत समिति सदस्य उमेश महतों प्रमुख हैं।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें