अपराध बड़हिया समाचार

रंगदारी की मांग को लेकर मजदूरों के साथ मारपीट व गोलीबारी के मामले में एक गिरफ्तार

बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के वीरूपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत टाल शर्मा ग्राम निवासी प्रभात कुमार उर्फ चूहवा को वीरूपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चूहवा को रंगदारी की मांग को लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा सदायबीघा ग्राम में चल रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट करने तथा गोलीबारी करने के मामले में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।वीरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने चूहवा के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान इस घटना में उसकी संलिप्तता सामने आयी है।इसी के आधार उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पूछताछ में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है।उसके आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी की जा रही है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें