बड़हिया समाचार

दियारा तथा टालक्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों तक अबतक नहीं पहुंची राहत

राहत शिविर में अबतक नहीं हुई पशुओं के चारे की व्यवस्था

बड़हिया: बड़हिया प्रखंड एवं नगर में आयी बाढ़ के कारण विस्थापित होनेवाले परिवारों की संख्या में लगातार ईजाफा होता जा रहा है।गंगा में आयी बाढ़ के कारण बड़हिया खुशहाल टोला,बौधी टोला,सिकन्दरटोला,गोलभठ्ठा  सहित नगर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए जगनानी धर्मशाला,प्रखंड कांग्रेस कार्यालय,किसान भवन तथा मनरेगा कार्यालय में पहले से ही चार राहत शिविर लगाये जा चुके हैं।इन शिविरों में अबतक 900 लोग शरण लिए हुए हैं।प्रशासन द्वारा इन विस्थापित लोगों के बेहतर से बेहतर इंतजाम करने की कोशिश की जा रही है।शिविर में रह रहे लोगों के लिए सुबह शाम भोजन की व्यवस्था की गयी है।गुरूवार की रात बच्चों के लिए दूध का भी इंतजाम किया गया।मगर शुक्रवार की सुबह फिर से दूध उपलव्ध नहीं हो पाया।पशुओं के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर तथा कांग्रेस कार्यालय में शेड लगाये गये हैं।मगर पशुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए कुछ और शेड लगाने की आवश्यकता है।प्रशासन द्वारा भूखे पशुओं के लिए चारे का इंतजाम नहीं किया जा सका है।इससे पशुपालकों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।शिविर में किये जा रहे इंतजामात की जानकारी देते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए किसान भवन में 08 नये शौचालय तथा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी 04 शौचालय बनाये गये हैं।इसके अतिरिक्त नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी एक चलंत शौचालय की व्यवस्था की गयी है।पीने के पानी की कमी को देखते हुए किसान भवन में दो,कांग्रेस कार्यालय में एक और मनरेगा कार्यालय के पास अलग से एक चापाकल लगाया गया है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी शिविर में एक एक चिकित्सकीय टीम तैनात की गयी है।सभी पीड़ित के लिए कपड़े और वर्तन का भी इंतजाम किया जा रहा है।उधर हरूहर नदी के उफान की बजह से कई नये क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।बड़हिया नगर क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 01 के कौआकोल और मुसहरी आदि मुहल्लों के सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।इनलोगों के लिए भी रामविहारी शरण टस्ट धर्मशाला में राहत शिविर शुरू किया गया है।जहां उनके ठहरने तथा भोजन तथा ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।कुल मिलाकर नगर क्षेत्र में तो बाढ़पीड़ितों को पर्याप्त सहायता दी जा रही है।मगर प्रखंड के दियारा क्षेत्र तथा टालक्षेत्र के दर्जनों गांवों तक अभीतक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।लोग भगवान भरोसे जीवन जीने को मजबूर हैं।03 04 06 07

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें