बड़हिया समाचार सामाजिक

बड़हिया में रविवार सुबह 5 बजे से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बड़हिया: दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा दुष्टिकोण से विद्युत विभाग एवं परियोजना द्वारा बड़हिया में कई स्थानों पर सुधारात्मक कार्य किये जायेगें।जिसके कारण कई क्षेत्रों में आज रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।इस आशय की जानकारी देते हुए बड़हिया के सहायक विद्युत अभियंता मो कैसर जमाल ने बताया कि सुबह 05 बजे से दिन के 10 बजे तक श्रीकृष्ण चौक से लोहिया चौक होते हुए तिलक मैदान तक तथा दिन के 11 बजे से संध्या 05 बजे तक श्रीकृष्ण चौक से महारानी स्थान रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।शेष सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें