बड़हिया समाचार

आरएसएस ने किया गुरू दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

बड़हिया: शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बड़हिया प्रखंड के खुटहा डीह ग्राम स्थित ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान विद्यालय परिसर में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य गुड्डू झा ने की।अमृत वचन एवं गीत की प्रस्तुति के साथ गुरू दक्षिणा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।इस मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संघ के जिला वौद्धिक प्रमुख शंकर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति विशेष को गुरू नहीं मानता है।संघ प्राचीन राष्ट्र के चिंतन,इतिहास तथा आध्यात्मिक आदर्श के प्रतीक भगवा ध्वज को ही गुरू मानता है।उन्होने कहा कि दैवी गुणों का दिव्य अनादि इतिहास इस ध्वज के एक एक धागे में गुंथा हुआ है।उन्होने कहा कि हिन्दू धर्म नहीं संस्कृति है।यह हमें सबके साथ एक समान व्यवहार करने तथा साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होने कहा कि गुरू दक्षिणा गुरू के प्रति सम्मान व समर्पण भाव है।इस मौके पर विजय कुमार सिंह,नवीन कुमार सिंह,मधुसूदन प्रसाद,विपिन कुमार राय सहित अनेक प्रमुख लोग,शिक्षक तथा सैंकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

 

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें