बड़हिया राजनीति समाचार

चुनाव की समीक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बड़हिया: गुरूवार को बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से लेकर 06 तक के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार झुन्नू के दालान पर नगर अध्यक्ष नरोतम कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में विगत लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गयी तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्या से भी स्थानीय विधायक को अवगत कराया।बैठक को संबोधित करते हुए लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के लिए आम जनता का आभार प्रकट करना है तथा पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना है।कार्यकर्ताओं को जनता द्वारा दी गयी जिम्मेवारी का दायित्वबोध कराना भी इस बैठक का एक मुख्य उद्देश्य हैं।बिहार की वर्तमान सरकार के कार्यकलाप पर टिप्पणी करते हुए उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनता द्वारा दिये गये जनादेश के साथ दूसरी बार विश्वासघात किया गया है।जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया था।मगर उन्होने जनादेश का अपमान करते हुए तथा जिम्मेदारी से भागते हुए नया मुख्यमंत्री बना दिया।इन्होने जिस बिहार में नरेन्द्र मोदी का अपमान किया।बिहार की जनता ने भाजपा गठबंधन को 40 में से 31 सीट देकर नरेन्द्र मोदी के उस अपमान का बदला लिया है।नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिहार और पूर्वांचल के राज्यों के लिए एक विशेष मंत्रालय का गठन किया है।जो इन राज्यों के विकास के लिए समीक्षा करेगी।वर्तमान बिहार सरकार बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने में सक्षम नहीं है।थाना,ब्लाक से लेकर जिला स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।येलोग केन्द्र के पैसे को भी भ्रष्टाचार की बेदी पर चढ़ा देंगें।पहले राज्य सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करे तभी बिहार के विकास के लिए केन्द्र के द्वारा दिये गये पैसे का सदुपयोग होगा।बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए पोलिंग एजेंट बनकर पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।बैठक में लखीसराय जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी,युवा जिलाध्यक्ष रमणीकांत ठाकुर,रामप्रवेश कुमार,गणेश प्र सिंह,नगर महामंत्री राजेश कुमार,उपेन्द्र सिंह,गोपाल कुमार,शंकर कुमार,रामबालक सिंह,शंभू कुमार,रामबालक सिंह,संजय कुमार,राघवेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
01
फोटो 01ःबड़हिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विधायक विजय कुमार सिन्हा

फोटो 02ःपोलिंग एजेन्ट बनकर बेहतर कार्य करनेवाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित करते विधायक
02

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें