बड़हिया राजनीति समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयन्ती मनायी गयी

बड़हिया: बुधवार को बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के सभागार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 71वीं जयन्ती समारोह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धूमधाम से मनायी गयी।इस जयंती समारोह की अध्यक्षता बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष चुनचुन सिंह ने की।समारोह में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।उनके ही नेतृत्व में देश में कम्प्यूटर और मोबाईल क्रांति हुई।समारोह में जिला डेलीगेट रामलगन पासवान,प्रखंड कांग्रेस कमिटि के सचिव पंकज कुमार,राजकुमार सिंह,हरेराम सिंह,ललन सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें