समाचार

केस नहीं उठाने पर दी जान से मारने की धमकी

केस नहीं उठाने की स्थिति में बहनोई द्वारा अपने ही साले के साथ गाली गलौज करने तथा जान से मार देने की धमकी दिये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया थानाक्षेत्र के जैतपुर ग्राम निवासी स्व रामचन्द्र सिंह के पुत्र दिवाकर सिंह ने मोकामा मोलदियार टोला निवासी व बहनोई आलोक प्रिय,उनके पिता विनोद कुमार सिंह,प्रशांत कुमार,कैथमा निवासी सुरेश प्र सिंह,संतन कुमार पर गाली गलौज करने तथा मोकामा थाना में पूर्व से उनके खिलाफ चल रहे केस को उठा लेने का दबाब बनाते हुए गाली गलौज करने तथा केस नहीं उठाने की स्थिति में जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बड़हिया थाने में थाना कांड संख्या 217/14 के तहत बड़हिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें