बड़हिया समाचार

एसपी ने किया बड़हिया थाना का औचक निरीक्षण

जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा दिन रात प्रयासरत है। उन्होने बुधवार को बड़हिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लखीसराय एसडीओ मुरली प्रसाद तथा एसडीपीओ मनीष कुमार भी उनके साथ थे।

एसपी ने  थाना की साफ-सफाई, सिरिस्ता कार्य, थाने की लंबित कांड आदि विषयों की जानकारी प्राप्त की। साथ हीं अभिलेखों के अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया तथा लंबित मामलों के  जल्द निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने अचानक बड़हिया थाना  पहुंचकर काूनन व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

उन्होंने एक एक कर थाने के सारे अभिलेख चेक किये तथा लम्बित विवेचनाओं पर सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जल्द से जल्द लम्बित विवेचनाओं को खत्म करे। उन्होने पुलिस बैरक, थाना परिसर ,स्टोर रूम ,आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैरकों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा पूरी सर्तकता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी एवं अन्य अधिकारी थाने की व्यवस्था एवं साफ सफाई से संतुष्ट दिखे। इसके बाद उन्होने वहां उपस्थित कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित निर्देश भी दिये। उन्होने पुलिस कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता व मित्रवत पूर्ण व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका निस्तारण करें।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकीदारों से भी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा निदान का भरोसा दिया।इस मौके पर बड़हिया थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे, एस आई राजकुमार, ए एस आई लव कुश,रविन्द्र सिंह,एन के सिंह,सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

बड़हिया फ़ोटो 01 बड़हिया थाना का औचक निरीक्षण करते लखीसराय एसपी,एसडीओ ,एसडीपीओ व अन्य

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें