समाचार

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर बुद्धवार को नगर व प्रखंड के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम व बैठक आयोजित किये गए। नगर के कोठारी चौक स्थित मोहन मार्केट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी, संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार तथा गंगासराय स्थित शहिद दिनेशचंद्र स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ने की।

इस दौरान पार्टी के संस्थापक रहे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया गया। लोगों ने अपने अपने विचार रखे। नमामि गंगे के जिला संयोजक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में पार्टी द्वारा तय किये गए 3 से 300 सीटों के सफर को रखते हुए कहा कि अपने संगठन और राजनीतिक प्रतिबद्धता से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।

पार्टी संस्थापक सदस्यो के रहे इक्षाओं पर आज पार्टी पूर्ण रूप से खड़ी है। जिसे बस हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित भाव से इसे निरंतरता देने को है। लखीसराय जिला प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश तथा देश में स्थापित भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे जन जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कृत संकल्पित होना चाहिए।

अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर नरोत्तम कुमार, दीपक कुमार, गणेश सिंह, दिवाकर सिंह, ओमप्रकाश कुमार, शेलेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार झुन्नू, महेश सिप्पी, राजेश कुमार, उपेंद्र कुमार, अजय कुमार, कुंन्दन कुमार, गणेश दास, विनीत झुन्नी, शशांक कुमार, ओंकार भारद्वाज, राजकुमार सिंह भुट्टू, अमित कुमार, सीताराम सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

बड़हिया फोटो 05: चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें