बड़हिया राजनीति समाचार

जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक

बड़हिया: शुक्रवार को बड़हिया जगनानी धर्मशाला में रामरतन महतों की अध्यक्षता में भाकपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण कानून वापस लेने की मांग पर पार्टी द्वारा 14 मई को पटना में आहूत जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।साथ ही कामरेड महेश्वरी सिंह,रामाश्रय महतों,राजेश्वरी सिंह,भोला ठाकुर,गणेश सिंह तथा रामरतन महतों के नेतृत्व में तैयारी के लिए अलग अलग जत्था बनाया गया है तथा 12 मई को सम्पूर्ण प्रखंड में ग्राम और नुक्कड़ सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि दिल्ली की सरकार घोषणा कर चुकी है कि देश के गांवों की आधी आबादी को गांव छोड़ना ही होगा।उन्होने केन्द्र सरकार की इस नीति पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गांवों के विकास के नाम पर किसानों और मजदूरों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।सरकार ने 05 साल तक अधिग्रहित भूमि पर कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में भी किसानों की जमीन नहीं लौटाने का प्रावधान रखा है।इससे सरकार की मंशा साफ उजागर होता है।सरकार की इस नीति का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें