समाचार

जन्मशताब्दी पर याद किये गए कपिलदेव सिंह

बड़हिया। नगर स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखर समाजवादी नेता, बिहार सरकार में मंत्री व नारी सशक्तिकरण के प्रनेता रहे स्व कपिल देव सिंह की 100वीं जयंती मनाई गई। कॉलेज के संस्थापक रहे स्व कपिल देव सिंह को याद करते हुए कॉलेज कर्मी भावुक दिखे। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सबों ने बारी-बारी से उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाले।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद शर्मा ने कहा कि स्व सिंह की यह राजनैतिक और सामाजिक सूझबूझ ही थी कि जिन दिनों में नारियों को घर की ड्योढ़ी को पार करना बड़ी बात थी। उस दौर में स्व कपिल देव सिंह आधी आबादी की पर्याय नारी के शिक्षा की महत्ता को देखते हुए महिला कॉलेज की स्थापना की। जो आज जिला का एकमात्र महिला कॉलेज के रूप में कार्यान्वित है।

आज के दौर में हर राजनीतिज्ञों की सोच को दशकों पूर्व ही अपने विजन में शामिल करना स्व सिंह के दूरदर्शिता को ही दर्शाता है। मौके पर कॉलेज कर्मी डॉ भवानी कुमारी, रामप्रवेश कुमार, पुष्पा कुमारी, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार एवं अन्य छात्राएँ मौजूद रही।
बड़हिया फोटो 07: पुष्पांजलि अर्पित करते कॉलेज कर्मी

हमसे जुड़े

पुराने समाचार यहाँ देखें