कृषि बड़हिया समाचार सामाजिक

टाल इलाके के 76 पईन की उड़ाही शुरू, दो चरणों में काम कराएगा जल संसाधन विभाग

जलजमाव से किसानों को मिलेगी राहत

बड़हिया: बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा फतुहा से बड़हिया तक फैले बड़हिया टाल क्षेत्र के सभी 76 पईन और दो नदियां क्रमशः त्रिमुहान और हरूहर नदी की उ़डाही का काम शुरू कर दिया गया है।प्रथत चरण में 76 पईन की उड़ाही की जा रही है।जबकि नदियों की उड़ाही दूसरे चरण में की जायेगी।इस दौरान नदियों से गाद निकाली जायेगीताकि नदियों से पानी के बहाव की रफ्तार बढ़ सके।पईन की डेढ़ फीट गहराई और 14 फीट चौड़ाई में खुदाई कर जमा गाद को निकाला जा रहा है। 40 जगहों पर एक साथ जेसीबी और पोकलेन मशीन को इस काम में लगाया गया है।

मारी जा रही किसानों की खेती, मिलेगी राहत

बड़हिया मोकामा टाल में जलजमाव और जलनिकासी नहीं होने से किसान काफी प्रभावित रहते हैं।बिगत वर्ष भी जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन के निर्देश पर हरूहर नदी में जीम गाद को निकाला गया था।इसके बाबजूद टाल का पानी निकलने में काफी समय लग गया था।बड़हिया मोकामा टाल में जलजमाव की व्यापक समस्या को देखते हुए बड़हिया मोकामा टाल के अनेक किसानों ने जल संसाधन मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर समस्या के स्थायी निदान की मांग की थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि सभी पईन की उड़ाही के पश्चात नदियों की उड़ाही की जायेगी। मोकामा टाल में मोर और त्रिमुहान के बीच बहनेवाली मुहाने नदी और त्रिमुहान से बड़हिया टाल होते हुए सुरजीचक तक बहनेवाली हरूहर नदी की भी उड़ाही की जायेगी।

क्या कहते हैं किसान –

उड़ाही के बाद पईन और नदियों में जमा पानी तेजी से निकल सकेगा और नदियों से पानी निकलने की रफ्तार ज्यादा रहेगी।इससे नदियां अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौटेंगी।दलहनी फसलों की बुआई से पहले टाल से पानी निकल जायेगा और किसानों को राहत मिलेगी। आनंद मुरारी- टाल विकास समिति के अध्यक्ष


बड़हिया फोटो 01ः बड़हिया टालक्षेत्र में पईन की खुदाई में लगी पोकलेन मशीन

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें