समाचार

नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक आज

बड़हिया। नगर परिषद सभापति मंजू देवी की अध्यक्षता में आज बुद्धवार को बोर्ड के सामान्य बैठक का आयोजन होना है। बैठक के लिए दोपहर 01:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आहूत बैठक की जानकारी

मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद समेत सभी वार्ड पार्षदों के साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारीयों और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। निर्धारित समय दोपहर एक बजे से होने वाले बोर्ड की सामान्य बैठक में गत बोर्ड के बैठक की संपुष्टि के साथ ही बजट 2022-23 पर विचार विमर्श समेत अन्यान्य विषयों पर चर्चाएं आयोजित की जानी है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें