समाचार

नदी में डूबकर बच्चे की मौत

(बड़हिया।)मंगलवार को बड़हिया प्रखंड के वीरूपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत पाली ग्राम में नदी में नहाने गये एक बच्चे की डूबकर मौत हो गयी।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पाली ग्राम निवासी अशोक साहनी का लगभग सात वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार हरूहर नदी में स्नान करने गया था।जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही वीरूपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की।बच्चे की मौत को लेकर पूरे पाली ग्राम में शोक का माहौल है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें