समाचार

पूर्व मंत्री के पुत्र का आकस्मिक निधन

बड़हिया। प्रखंड के प्रतापपुर निवासी व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे स्व सिधेश्वर प्रसाद सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार सिंह का निधन शुक्रवार को झारखंड के धनबाद स्थित आवास पर हो गया। सक्रिय राजनीति से दूर रहे श्री सिंह मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सहपाठी तथा मोकामा विधानसभा के विधायक अनंत सिंह के समधी भी थे।

उनके निधन की खबर से अवगत होकर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल रहा। राजनीतिक व सामाजिक सहित अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रभात कुमार सिंह, पिन्टू कुमार, अमरेश कुमार अनीश, राजेश कुमार सिंह मंटु, रामजी सिंह, कृष्णनंदन सिंह, अरविंद सिंह, बालमुकुंद कुमार, रामाधार सिंह, पदारथ सिंह, रामलाल सिंह आदि ने मृतक के निधन पर संवेदनाए व्यक्त की है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें