समाचार

फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बड़हिया। थानाक्षेत्र में इन दिनों पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी डुमरी पंचायत क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। जिसमें स्थानीय पंचायत के ही ज्वास निवासी संजय सिंह (48) को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी पुराने मामले में दर्ज थाना कांड संख्या 69/93 में नामजद आरोपी था। जो लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें