बड़हिया। थानाक्षेत्र में इन दिनों पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी खुटहा पूर्वी पंचायत क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। जिसमें स्थानीय पंचायत के ही चेतन टोला निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र गोपाल कुमार को स्वयं के घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त 2021 के एक मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।