बड़हिया शिक्षा समाचार सामाजिक

भारत रत्न डा एपीजे कलाम को दी गयी श्रद्धांजलि

बड़हिया: सोमवार की देर शाम भारत के मिसाइलमैन व पूर्व राष्टपति भारत रत्न डा ए पी जे अब्दुल कलाम के असामयिक निधन की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी।उनके निधन के साथ ही विभिन्न संस्थानों तथा संगठनों की ओर से शोकसभा आयोजित करने का सिलसिला शुरू हो गया।मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बड़हिया में प्राचार्य डा सचित कुमार,बड़हिया शिवगुरू कम्प्यूटर सेंटर में संस्थान के डायरेक्टर उमाशंकर सिंह,न्यू आदर्श विद्यालय बड़हिया में प्राचार्य अरूण कुमार सिंह,शांति विद्या निकेतन विद्यालय में प्राचार्य अशोक पांडे की अध्यक्षता में अलग अलग शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।इस मौके पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा सचित कुमार ने डा कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।उन्होने कहा कि स्व कलाम जीवनपर्यन्त देशसेवा में लगे रहे।परमाणु कार्यक्रम व अत्याधुनिक मिसाईल का निर्माण कर भारत को परमाणु शक्तिसम्पन्न देश की कतार में खड़ा करने में उन्होने अहम भूमिका निभाई थी।उनके अहम योगदानों के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।इसके अतिरिक्त लखीसराय जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सेवी,श्री मथुरा प्र नवीन चेतना समिति के सदस्य कृष्णमोहन सिंह,प्रतिभा चयन एकता मंच के सचिव पीयूष झा,मिड प्वांयट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार तथा प्राचार्य राजाराम कुमार,राजू कुमार,आनंद राज,मान्या कुमारी,श्रृष्टि कुमारी,सौरव कुमार,रामकुमार,आकाश कुमार सहित कई लोगों ने स्व कलाम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

 

01
बड़हिया फोटो 01ःशिवगुरू कम्प्यूटर संस्थान बड़हिया में स्व कलाम को श्रद्धांजलि देते लोग

 

02
बड़हिया फोटो 02ःमौन रखकर स्व कलाम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते छात्र छात्राएं

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें