अपराध बड़हिया समाचार

विवाहिता को जलाकर मारदेने तथा शव को गायब कर देने का आरोप

  • बड़हिया थानाक्षेत्र के खुटहा डीह ग्राम की घटना
  • विवाहिता के पिता के बयान पर पति सहित दस लोगों के खिलाफ बड़हिया थाने में मामला दर्ज

बड़हिया: बड़हिया थानाक्षेत्र के खुटहा डीह ग्राम में एक विवाहिता को ससुरालवालों द्वारा जलाकर मारदेने तथा शव को गायब कर देने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मृतक के पिता शेखपुरा जिला के कोरमा थानान्तर्गत कोरमा ग्राम निवासी सुधीर कुमार के बयान पर बड़हिया थाने में थाना कांड संख्या 197/14 के तहत महिला के पति राजेश कुमार,ससुर,चाचा सहित दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा संख्या 304बी/120बी/201/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मृतक महिला के पिता सुधीर कुमार के अनुसार उनकी पुत्री की खुटहा ग्राम निवासी रामबालक सिंह के पुत्र राजेश कुमार के साथ दूसरी शादी हुई थी।उसकी पहली शादी 2006 में बाढ़ में हुई थी।पहले पति की सर्पदश ंसे मौत हो गयी।पहले पति से उसे दो संतान एक लड़का तथा एक लड़की है।पहले पति की मौत के बाद वर्ष 2014 महादेव स्थान सिमरिया मंदिर में खुटहा ग्राम निवासी राजेश कुमार से उसकी दूसरी शादी हुई।शादी के समय यह तय हुआ था कि राजेश कुमार अपनी संतान की तरह दोनों बच्चों की परवरिश करेगें।मगर शादी के कुछ महीने के बाद ही वे बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के वादे से मुकरने लगे तथा दहेज के लिए भी उनकी लड़की को प्रताडि़त करने लगे।दहेज नहीं देने की बजह से ही राजेश कुमार और उनके परिजनों ने मिलकर विगत गुरूवार को उनकी पुत्री को घर में बंदकर तथा किरासन तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला तथा स्थानीय लोगों की मदद से शव को भी गायब कर दिया।बड़हिया थाना के एएसआई तथा केस के आईओ आरपी सिंह प्रथम ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।उधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला गुस्सैल स्वभाव की थी तथा उसने गुस्से में आकर खुद ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मामला आत्महत्या का है या हत्या का।इसका खुलासा पुलिस अनुसंधान के बाद ही हो पायेगा।मगर खुटहा ग्राम में घटी इस लोमहर्षक घटना को लेकर आमलोग काफी सदमें में हैं।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें