समाचार

शनि जयंती पर विशेष हवन पूजन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दी आहुति

बड़हिया। शास्त्रों में वर्णित और ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष आमावस्या को उतपन्नोहित शनैश्चर जयंती गुरुवार को नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जयंती के मद्देनजर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया। नगर के जगदम्बा पथ स्थित एकमात्र शनिदेव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। विशेष मौके को लेकर मंदिर को फूलों की लड़ियों और बिजली चलित बल्बों की मदद से काफी आकर्षक रूप दिया गया था।

सर्वार्थसिद्धि योग के शुभ मुहूर्त पर भगवान शनिदेव के मूर्ति को पवित्र गंगा जल और तेल से अभिषेक किया गया। पुरोहित बबलू झा के नेतृत्व में यजमान करन जोशी, राजीव वर्मा व सपत्निक यजमान पप्पू शर्मा और दुर्गा देवी के हाथों विधि विधान पूर्वक पूजन करवाया गया। यजमानों द्वारा किये जा रहे हवन की पूर्णाहुति के साथ पूजन सम्पन्न हुआ। सुख, शांति, कल्याण और आपदा से मुक्ति की कामना के साथ संपन्न हुए हवन उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित शनिदेव को मौसमी फलों एवं विशेष रूप से बनाये गए खीर का भोग लगाया गया। संध्याकाल में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा सका।

यजमान स्वरूप पूजा में शामिल और मंदिर से जुड़े करण जोशी ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्यक्रम दशकों से मनाया जाता रहा है। हालांकि इस वर्ष संक्रमण काल के कारण रात्रि जागरण व भजन कीर्तन जैसे आयोजनों पर ब्रेक लगाया गया है। मौके पर गणेश महाराज, राजू जोशी, रिया कुमारी, राजीव कुमार, संजीत कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बड़हिया फोटो 04: शनिदेव का किया गया विशेष श्रृंगार
बड़हिया फोटो 05: जयंती विशेष पूजन में शामिल यजमान

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें