धर्म बड़हिया समाचार

रामनवमी आज,पताकाओं की ब्रिकी जोरों पर

बड़हियाहिन्दुओं का महान पर्व रामनवमी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।बड़हिया बाजार में पताकाओं की दुकानें सजी हुई है।हनुमान मंदिरों एवं घरों में ध्वाजारोहन के लिए पताकाओं एवं अन्य सामग्री की खरीद को लेकर दुकानों पर दिनभर काफी गहमागहमी रही।आज शनिवार को श्रद्धालुओं द्वारा महावीर मंदिरों एवं अपने अपने घरों में ध्वजारोहण कर रामनवमी हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से मनाया जायेगा।रामनवमी त्योहार को लेकर बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें