बड़हिया समाचार सामाजिक

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

बड़हिया: शुक्रवार को बड़हिया थानाक्षेत्र के जैतपुर पंचायत अन्तर्गत तेरासी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी।समारोह की अध्यक्षता भाजपा के पंचायत अध्यक्ष विलास महतों ने की।समारोह में उपस्थित लोगों ने दनके तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गोपालचंद्र सिंह ने कहा कि स्व उपाध्याय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।राष्टीय एकता की मजबूती के लिए उन्होने अनेक कार्य किये।उन्होने एकात्म मानववाद का दर्शन भी दिया।समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहे।उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज और देश की सेवा की जा सकती है।समारोह में प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार,युवा नेता चुन्नू पांडे,दिनेश सिंह,उमाकान्त सिंह,सुरेन्द्र सिंह,महिला नेत्री शैल देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें