बड़हिया

फर्जी मुकदमा में फंसाने के विरोध में धरना का निर्णय

बड़हिया में बीडीओ कामिनी देवी के आवेदन पर लखीसराय के भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं अन्य लोगों पर पंचायत सचिव रामशंकर सिंह के साथ मारपीट करने संवंधी प्राथमिकी दर्ज कराये जाने से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।घटना से उत्पन्न हुर्इ वर्तमान सिथति पर शनिवार को नगर भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष नरोतम कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुर्इ।बैठक में उपसिथत कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से बीडीओ कामिनी देवी पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने एवं विरोध करने पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा करने का आरोप लगाते हुए इसे स्थानीय प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का प्रयास करार दिया है एवं इस कारवार्इ की तीखी भतर््सना की गयी है।बैठक में उपसिथत कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि से गाड़े गये सत्र 201112 के चापाकल की जांच करवाने की जिलाधिकारी से मांग की है।बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 25 सितंबर को बीडीओ के कुकृत्यों का पर्दाफाश करने एवं उनके तानाशाही रवैये का विरोध करने के उददेश्य से बड़हिया प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने की भी घोषणा की।कार्यकर्ताओं ने पंचायत सचिव रामशंकर सिंह के सम्पति की भी जांच किये जाने की मांग की है।बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी,प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार,गणेश प्र सिंह,संजीव कुमार,रामप्रवेश कुमार,उपेन्द्र सिंह,आत्मा अध्यक्ष अनिल सिंह,शैलेन्द्र कुमार,विनय कुमार,प्रवीण कुमार,दिवाकर नारायण शर्मा,अजय कुमार,रामप्रवेश महतों सहित अनेक कार्यकर्ता उपसिथत थे।
फोटो 03:भाजपा जिलाध्यक्ष पर मुकदमा करने के विरोध में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें