बड़हिया

बड़हिया प्रखंड में बाढ़ का कहर जारी

बड़हिया प्रखंड में बाढ़ का कहर जारी है।गंगा के बढ़ते जलस्तर ने पिछले दस सालों के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है।लगातार तीसरी बार बाढ़ के जलस्तर में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।गंगा के गुस्से के साथ साथ हरूहर नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की पेशानी में बल डाल दिये हैं।टाल ,दियारा एवं बड़हिया नगर क्षेत्र के अनेक मुख्य सड़क पानी में डूबे हुए हैं।पानी के तेज बहाव से कर्इ सड़क क्षतिग्रस्त हो गये हैं।बड़हिया बड़का फिल्ड के पास एनएच 80 पर कटाव का खतरा मडरा रहा है।पशु अस्पताल का पूरा परिसर पानी में डूबा हुआ है।बड़हिया प्रखंड के दियारा के खुटहा पूर्वी एवं पशिचमी पंचायत सहित लाल दियारा, मालपुर,पिपरिया ,टालक्षेत्र के पाली,कोठवा,महरामचक, ऐंजनी, नथनपुर,भानपुर,सायरवीघा,तुरकैजनी आदि दर्जनों गांवों के सैंकड़ों परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ टोला,खुशहाल टोला,बौधी टोला,सिकन्दर टोला,गोलभठठा आदि गांवों के सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।पीडि़त परिवार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय,बीएनएम कालेज, जगनानी धर्मशाला सहित कर्इ अन्य स्थानों पर बनाए गये अस्थायी शिविरों में शरण लिए हुए हैं। प्रखंड के तमाम पंचायतों में हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गयी है।किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।लगातार एक माह से बाढ़ का प्रकोप झेल रहे पीडि़त परिवार अब दाने दाने को मोहताज हो गये हैं।अपनी जान जोखिम में डालकर बाढ़ में डूब चुके मकर्इ के बाल को पकाकर लोग अपने तथा अपने बाल बच्चों का जीवन बचा रहे हैं।बाढ़ की विभिषका को देखते हुए बाढ़ग्रस्त इलाके के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।प्रशासन बाढ़ से उत्पन्न सिथति को गंभीरता से नहीं ले रहा है।बाढ़ पीडि़तों ने प्रशासन पर राहत वितरण के नामपर खानापुरी करने का आरोप लगाया है।राहत शिविरों में शरण ले रखे परिवारों ने आरोप लगाया कि अधिकारी एवं कर्मचारी देखने तो आते हैं मगर किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है।उपर से बाढ़ के कारण मकान ध्वस्त हो जाने से हमलोग खानावदोश की जिंदगी गुजारने को विवश हैं।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें