बड़हिया

शिविर लगाकर किया गया राहत सामग्री का वितरण

बड़हिया: मंगलवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर जैतपुर पंचायत के तेरासी टोला,विन्दटोली,रामनगर एवं जैतपुर ग्राम के कुल 318 बाढ़पीडि़त परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।चानन के अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद,सीआर्इ जमील अनवर एवं राजस्व कर्मचारी मो शहावुददीन ,डीलर दिलीप कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश की उपसिथति में जैतपुर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार सिंह के हाथों सभी बाढ़पीडि़त परिवार को एक एक किवंटल अनाज एवं 1500 रूपये नकद प्रदान किये गये।राहत वितरण को लेकर प्रखंड कार्यालय में काफी गहमागहमी रही।एक तरफ राहत सामग्री लेने के लिए अफरातफरी मची रही।वहीं दूसरी ओर राहत सामग्री से वंचित लोगों के द्वारा प्रदर्शन एवं घेराव से प्रखंड कार्यालय में दिनभर हंगामा होता रहा।

बाढपीडितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करते मुखिया व अधिकारी
बाढपीडितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करते मुखिया व अधिकारी

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें