बड़हिया

सीआई ने लगाया बीससूत्री सदस्य पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बड़हिया: बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री सदस्य अशोक पासवान एवं बड़हिया के सीआई जमील अनबर के बीच उपजा विवाद दिनोदिन तूल पकड़ता जा रहा है।जहां एक ओर अशोक पासवान ने सीआई पर दुवर््यबहार करने तथा घूस लेकर गलत कार्य करने का आरोप लगाया गया था।वहीं दूसरी ओर सीआई ने अशोक पासवान पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बड़हिया थाने तथा वीरूपुर थाने में सनहा दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।सीआई द्वारा थानाध्यक्ष को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि 14 नबंबर को शाम के 5 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में जमीन के दाखिल खारिज कराने तथा इसको लेकर भाइयों से उपजे विवाद को लेकर अशोक पासवान ने कई अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामने गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दी।कई पदाधिकारियों के समक्ष जान से मारने की धमकी देना इस बात का सबूत है कि अशोक पासवान का संबंध आपराधिक तत्वों से है।अगर भविष्य में उनके साथ किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो इसकी सारी जबाबदेही अशोक पासवान की होगी।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें