बड़हिया

प्रशासन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को फर्जी मुकदमा में फंसाने का विरोध शुरू

बड़हिया।: लखीसराय प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कारवार्इ को जिला के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने चुनौती के रूप में लिया है।विकास समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह ने जिला प्रशायन से जानना चाहा है कि किसी प्रतिषिठत संगठन जुड़ा जिलाध्यक्ष क्या दिन दहाड़े व्यस्त सड़क पर किसी भ्रष्ट कर्मचारी के गले से सोना का सिकड़ी छीनने जैसा जघन्य अपराध कर अपने दल और अपनी छवि को सदा के लिए बर्बाद कर सकता है।इतने बड़े सफेद झूठ की पुषिट भ्रष्टाचार में डूबे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्यों नहीं किया।जबकि घटनास्थल प्रखंड मुख्यालय से मात्र सौ गज की दूरी पर है।बीडीओ स्वयं घटनास्थल पर तहकीकात किये बगैर एक सम्मानित कार्यकर्ता के विरूद्ध थाना में घिनौना आरोप लगाकर किस संस्कृति की शुरूआत कर रहे हैं।स्वयंसेवी संगठन इस कार्यसंस्कृति की निन्दा करती है।समिति के संयोजक ने सभी राजनीतिक दल एवं स्वयंसेवी संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा है कि अपने असितत्व की रक्षा के लिए प्रशासन के हिटलरशाही शैली के लिए संकुचित भावना से उपर उठकर गोलबन्द होकर दमनात्मक कारवार्इ का विरोध करने आगे आयें।साथ ही साथ विकास समिति ने लखीसराय के जिलाधिकारी से चर्चित विधायक कोटे से गाड़े गये चापाकल घोटाला की निष्पक्ष त्वरित जांच कराने का मांग किया है।ध्यातव्य हो कि विधायक कोटे के चापाकल गाड़ने में बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का बंदरबांट होने का आरोप पूर्व से ही कर्इ संगठनों ने लगाया है।समिति के संयोजक ने लखीसराय के डीएम और एसपी से व्यकितगत स्तर पर बड़हिया थाना कांड संख्या 10413 की जांच कराकर सिथति स्पष्ट करने की मांग की है कि सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता पर भीड़भाड़ वाले सड़क पर दिन दहाड़े चेन छीनने का लगा आरोप सत्य है अथवा असत्य।अन्यथा विकास समिति भ्रष्टाचार की बनी गंगोत्री बड़हिया प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होगी।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें