बड़हिया

बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में डीलर की लूट, विरोध करने पर डीलर ने हथियार दिखाकर धमकाया

बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में डीलर की लूट
विरोध करने पर डीलर ने हथियार दिखाकर धमकाया
क्षुव्ध बाढ़पीडि़तों ने किया एनएच 80 जाम

बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री के रूप में एक किवंटल अनाज के बदले डीलर के द्वारा मात्र 80 से 85 किलो अनाज के वितरण से आक्रोशित बाढ़पीडि़तों ने एनएच 80 को जाम कर दिया।जाम लगभग दिन के बारह बजे से शुरू हुआ और शाम के चार बजे बड़हिया के अंचलाधिकारी शशिभूषण के द्वारा डीलर के खिलाफ कारवार्इ करने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। विदित हो कि लक्ष्मीपुर पंचायत में सभी बाढ़पीडि़तों को राहत सामग्री के रूप में अनाज का वितरण करने के लिए डीलर मनीष कुमार को आवंटन दिया गया है।लक्ष्मीपुर पंचायत अन्तर्गत पहाड़पुर ग्राम के बाढ़पीडि़त शनिवार की सुबह राहत सामग्री लेने डीलर के पास पहुंचे।डीलर मनीष कुमार द्वारा निर्धारित मात्रा से काफी कम अनाज देने से लोग आक्रोशित हो गये और उन्होने सुबह भी लगभग आधे घंटे तक एनएच 80 को जाम कर दिया था।बड़हिया के अंचलाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीलर को सही मात्रा में अनाज का वितरण करने की हिदायत के साथ जाम को समाप्त कराया था।मगर इनलोगों के आने के बाद डीलर मनीष कुमार ने फिर से अपनी मनमानी जारी रखी।ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्होने लार्इसेंसी हथियार दिखाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया।फलत: ग्रामीण और उग्र हो गये और उन्होने दिन के लगभग 12 बजे एक बार पुन: एनएच 80 को जाम कर दिया।कर्इ ग्रामीण कम मात्रा में दिए गये अनाज की बोरी के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे।सभी आक्रोशित ग्रामीण एकस्वर से डीलर मनीष कुमार पर कारवार्इ किये जाने की मांग कर रहे थे। बड़हिया प्रखंड प्रमुख सियाराम कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने तथा ग्रामीणों के डीलर के खिलाफ लिखित आवेदन पर अंचलाधिकारी के द्वारा कारवार्इ के आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका।जाम को हटाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़हिया थाने की पुलिस मुस्तैद रही।बड़हिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह भी स्वयं जामस्थल पर पहुचकर सिथति को विस्फोटक होने से रोकने हेतु हर संभव प्रसाय किया।

कम मात्रा में दिये गये अनाज की बोरी के साथ प्रदर्शन करते बाढ़पीडि़त
कम मात्रा में दिये गये अनाज की बोरी के साथ प्रदर्शन करते बाढ़पीडि़त
बड़हिया में एनएच 80 पर प्रदर्शन करते बाढ़पीडि़त
बड़हिया में एनएच 80 पर प्रदर्शन करते बाढ़पीडि़त

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें