बड़हिया राजनीति समाचार

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई

बड़हिया: गया शहरी क्षेत्र के विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि प्रेम कुमार के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नयी मजबूती मिलेगी।साथ ही इनके नेतृत्व में पार्टी विधानसभा में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करेगी।हर्ष व्यक्त करनेवालों में भाजपा नेता गोपालचन्द्र सिंह,किसान नेता उमा सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह,प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार,प्रखंड युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू पांडे आदि प्रमुख हैं।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें