धर्म बड़हिया समाचार

दूत भूत के संग निकली महादेव की भव्य बारात

बड़हिया: महाशिवरात्रि की राम भगवान शंकर और पार्वती के विवाह को लेकर बड़हिया में कई स्थानों पर शिवभक्तों के द्वारा शंकर की बारात निकाली गयी।भूत पिशाच का रूप धारण किए तथा भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते शिव बारातियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर महिला,पुरूष एवं बच्चे कतारवद्ध होकर खड़े थे।बुधवार को प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बड़हिया ईकाई की ओर से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ब्रहमकुमारी माला बहन,सरिता बहन तथा रोशनी बहन के नेतृत्व में ईश्वरीय ज्ञान में आस्था रखनेवाले श्ऱालुओं द्वारा बड़हिया नगर क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा दुखहरण टोला अवस्थित महाविद्यालय परिसर से निकलकर प्रखंड मुख्यालय,रेफरल अस्पताल

लोहिया चौक,नागवती स्थान,श्रीधर सेवाश्रम,बड़हिया बाजार,श्रीकृष्ण चौक,स्टेशन रोड होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।बहन माला ने बताया कि भारत सहित पूरे विश्व के 140 देशों के नौ हजार केन्द्रों पर एक साथ यह महोत्सव मनाया जा रहा है।इस मौके पर विपिन भाई,अमन भाई सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे।वहीं दूसरी ओर त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव पार्वती विवाह को लेकर बड़हिया श्रीधर सेवाश्रम से भव्य शिव बारात निकाली गयी।जो बड़हिया बाजार,श्रीकृष्ण चौक,लोहिया चौक होते हुए वापस श्रीधर सेवाश्रम पहुंचकर समाप्त हुई।शिव बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।रात्रि में शिव विवाह को लेकर पूरे बड़हिया प्रखंड में भारी उत्साह का माहौल व्याप्त है।

बड़हिया फोटो 03ः बड़हिया में ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा का एक दृश्य

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें