बड़हिया समाचार

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह पर सम्मानित हुए डॉ० सत्येंद्र अरुण

  • बिहार हिदी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह पर हुए सम्मानित

बिहार हिदी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर नौ जून को भारत के ख्याति प्राप्त एक सौ प्रसिद्ध विद्वानों को सम्मानित किया गया। इनमें बड़हिया निवासी साहित्यकार डॉ. सत्येंद्र अरुण को भी सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने डॉ. सत्येंद्र अरुण को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर अनिल सुलभ ने की शताब्दी समारोह में अंडमान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल, गुजरात सहित देश के 30 राज्यों से आए एक सौ विद्वानों को सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि बिहार हिदी साहित्य सम्मेलन का इतिहास गौरवशाली रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रेरणा और संरक्षण में साल 1919 में स्थापित यह संस्था देश भर में हिदी भाषा और साहित्य के प्रचार में अपना सराहनीय योगदान देती रही है।

अपने शताब्दी वर्ष में भारत के सभी प्रांतों के हिदी सेवी यशस्वी विद्वानों को विभूषित कर बिहार हिदी साहित्य सम्मेलन ने इतिहास रचा है। एक सौ विद्वानों को सम्मानित करने के बाद राज्यपाल ने हिदी की प्रगति के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस मौके पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गिरीश्वर मिश्र, हिदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित, केंद्रीय हिदी संस्थान के निदेशक डॉ. नंद किशोर पांडेय, विश्वविद्यालय सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शेखर तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सत्येंद्र अरुण को सम्मानित किए जाने पर बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें