समाचार

मौत के बाद संक्रमित होने की हुई पुष्टि

बड़हिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 23 में रविवार को एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थता के सिम्टम्स

को ध्यान में रखते हुए निधन उपरांत मृतक के एंटीजेन कीट के माध्यम से टेस्ट किये गए। जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि घर मे रहे एक मात्र अन्य सदस्य में शामिल उनकी पत्नी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। जानकारी अनुसार वृद्ध दंपत्ति एक मात्र शादीशुदा पुत्री के पिता थे। वृद्ध के निधन की खबर से लोगों में शोक का माहौल रहा।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें