समाचार

रात के अंधियारे में मछली की चोरी, लाखों का नुकसान

मतस्य पालन में लगे किसान को चोरों द्वारा व्यापक क्षति पहुंचाये जाने का मामला सामने आया है। मामला स्थानीय थानाक्षेत्र के ही जैतपुर पंचायत स्थित नेमार महाल में तैयार किये गए निजी तालाब की है। जहां मंगलवार के देर रात दर्जन की संख्या में पहुंचे चोरों द्वारा किसी आवासित इलाके से इतर मछलियों से भरे तालाब में तांडव मचाया गया है।

जिससे किसान को लाखों के क्षति होने की बातें कही जा रही। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण सह पीड़ित किसान मणिकांत सिंह के द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि चोरों द्वारा मंगलवार की रात मछलियों से भरे तालाब में आंशिक जहर डाल दिया गया। जिससे सारी मछली पानी के ऊपरी सतह पर आ गई। ऊपर उठे मछलियों को चोरों द्वारा मारा जाने लगा।

इसकी जानकारी तब हुई, जब अलसुबह करीब चार बजे मैं मजदूरों के साथ तालाब के ही समीप स्थित खेतों में लगे चना के फसल की कटाई करवाने पहुंचा। तालाब के तरफ हम सबों को आते देख चोर अपाचे बाइक और टेम्पो के साथ मछली लेकर मौके से भाग निकले। जिसका पीछा भी किया, पर सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना तत्काल लखीसराय में आवासित अपने चचेरे भाई मुरारी सिंह को दिया। जिसने जिला के मछली मंडी जाकर देखा तो वही अपाचे बाइक और ऑटो खड़ा पाया।

जिसमें सवार कर लाये गए मेरे मछली को मंडी में आढ़त चलाने वाले वैजनाथ साहनी के पास बेचा जा रहा था। विक्री करने वालो की पहचान मोहनपुर पिपरिया निवासी सोनी साहनी, राहुल साहनी, रमेश साहनी, रुदल साहनी, सुधीर सहनी और विलास साहनी के रूप में हो सकी। विशेष पूछताछ से भयभीत सभी लोग मंडी से भाग निकले। इस दौरान उनमें से एक का मोबाइल भी गिर गया। जिसे सुरक्षित रख लिया गया।

इधर तालाब पर 1-1 लीटर के दो जहर के बोतल देखे गए। जिसे तालाब में गिराया गया था। अपने साथ ले जाने में सफल रहे मछली से इतर अन्य बचे सैकड़ो मन मछली तालाब में मृत और बर्बाद अवस्था मे किनारे पड़े हैं। पांच लाख से अधिक की क्षति होने की जानकारी देते हुए आवेदक द्वारा उक्त छह नामजद चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बड़हिया फोटो 05: तालाब किनारे पड़े मछली और जहर की शीशी दिखाते किसान

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें