समाचार

गणित दक्षता परीक्षा के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

रविवार को डीपीएस स्कूल बड़हिया के परिसर में प्रतिभा चयन एकता मंच,धनंजय चंतना केन्द्र के तत्वावधान में विश्व गणित दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रखंडस्तरीय गणित दक्षता परीक्षा के सफल 36 प्रतिभागियों के बीच समारोहपूर्वक पुरस्कार का वितरण किया गया।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामजानकी रामधन सिंह कन्या उच्च विद्यालय बड़हिया के प्राचार्य डा रामानन्द सिंह ने की तथा संचालन मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने किया।समारोह में पूर्व विधायक फुलेना सिंह,बीएनएम कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो नरेन्द्र कुमार सिंह,बड़हिया बीडीओ संतोष कुमार मिश्र तथा थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह आदि गण्यमान्य अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को डायरी,कलम तथा गणित की पुस्तक प्रदान कर पुरस्कृत किया।समारोह का शुभारंभ पीयूष कुमार द्वारा मंगलाचरण से किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने कहा कि प्रतिभा चयन एकता मंच विगत 8 वर्षों से छात्र छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।मंच का यह प्रयास सराहनीय है तथा क्षेत्र के वुद्धिजीवियों को इस कार्य को प्रोत्साहन देना चाहिए।समारोह में मंच के अध्यक्ष प्रो नवीन कुमार सिंह,चेतना केन्द्र के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष फुलेना प्र सिंह,गुलाब प्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें