अपराध बड़हिया समाचार

न्यायालय के निर्देश पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

बड़हिया: होली की पूर्व संध्या को बड़हिया थानाक्षेत्र के धीराडांढ़ ग्राम में उसी ग्राम के सात लोगों द्वारा पिस्तौल की नोक पर घर में घुसकर लगभग छह लाख के जेवर तथा नकदी लूट लेने तथा घर के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय के कोर्ट में मामला दर्ज करने हेतु परिवाद दायर किया गया।न्यायालय ने लूटपाट एवं मारपीट की इस घटना को लेकर बड़हिया थाना को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये।न्यायालय के निर्देश पर तथा राजीव कुमार के लिखित आवेदन पर बड़हिया थाने में थाना कांड संख्या 49/15 के तहत धीराडाढ़ ग्राम निवासी कैलाश सिंह,जयप्रकाश सिंह,डबलू सिंह,मंटू सिंह,विनय सिंह,मुकेश सिंह एवं श्रीनिवास सिंह पर लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है।राजीव कुमार ने न्यायालय से सभी आरोपियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

About the author

AJIT KUMAR

अजित कुमार: आप पेशे से पत्रकार है। आप इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में बड़हिया प्रखंड के लिए सेवा दे रहे है। बड़हिया में विकास को लेकर आप हर संभव प्रयास कर रहे है। बड़हिया के लिए अपना पूरा समय और सहयोग देते है। हर तरह से लोगों का उत्साह वर्धन भी करते है।

हमसे जुड़े

जरा हट के

पुराने समाचार यहाँ देखें